फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for suspension of EO, cleaning system is in bad shape

ईओ के निलंबन की मांग, सफाई व्यवस्था बदहाल

Sat, 01 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for suspension of EO, cleaning system is in bad shape
कैराना नगर पालिका में धरने पर बैठे पालिका चेयरमैन व सभासद - फोटो : SHAMLI
कैराना। नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी पर ईओ के बैठने पर हुआ हंगामा दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से फिर से नगर पालिका परिसर में धरना दिया। उन्होंने ईओ मणि अरोरा के निलंबन की मांग उठाई। वहीं, कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बृहस्पतिवार को ईओ का कार्यभार संभाल रही एसडीएम न्यायिक मणि अरोरा सभागार कक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की कुर्सी पर बैठ गई थीं। सभासदों ने इस पर ऐतराज जताते हुए हंगामा कर दिया था। चेयरमैन व सभासद और पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी भी धरने पर बैठ गए थे। चेयरमैन ने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे रात के लिए धरना स्थगित कर दिया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे फिर से पालिका परिसर में चेयरमैन सभासद पालिका स्टाफ सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम संदीप कुमार व सीओ जितेंद्र कुमार पालिका परिसर में धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि वह डीएम के प्रतिनिधि के रूप में आए हैं, आपका ज्ञापन डीएम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर आपका है और आप सम्मानित लोग हैं। सफाई या पानी की व्यवस्था बिगड़ती है, तो सब को नुकसान होगा। ज्ञापन के आधार पर जल्द ही सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शासन ने अगले छह महीने तक किसी भी हड़ताल या धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। हड़ताल या धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बिगड़ती है, तो उसको अलग तरीके से सुधारा जाएगा। उन्होंने धरना समाप्त करने का आग्रह किया। डीएम ईओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दें। नगर पालिका में किसी सक्षम अधिकारी की नियुक्ति करें। जिससे पालिका बोर्ड बैठक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने दिया समर्थन
नगरपालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन कैराना नगर के व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन, अनिल कुमार गुप्ता अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पालिका चेयरमैन और सभासदों को समर्थन दिया।

चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था, व्यापारियों ने खुद की सफाई
नगरपालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। नगर में सफाई नहीं हुई। कस्बे के गली-मोहल्लों व बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने खुद झाडू़ लगाकर साफ-सफाई की, लेकिन कूड़े के ढेर पूरे दिन बाजारों में जगह-जगह पड़े रहे। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि सफाई न होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed