{"_id":"5f415df78ebc3e4ad7124431","slug":"demand-for-money-from-agents-and-investors-shamli-news-mrt4974835163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिकर्ताओं और निवेशकों की रकम दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिकर्ताओं और निवेशकों की रकम दिलाने की मांग
विज्ञापन

शामली। अभिकर्ताओं और निवेशकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सेबी से निवेशकों की रकम ब्याज सहित वापस दिलाने की मांग की है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव केरटू में जितेंद्र चौहान के आवास हुई बैठक में अभिकर्ताओं और निवेशकों ने कहा कि सेबी द्वारा निवेशकों को अभी तक रकम नहीं लौटाई गई है। इससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर रकम ब्याज सहित दिलाने की मांग की है। कोरोना संक्रमण के बैठक में कुछ ही लोग शामिल हुए। निवेशकों का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद निवेशकों की रकम नहीं लौटाई गई। इससे कई अभिकर्ता व निवेशक आत्महत्या तक कर चुके हैं। सरकार इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है। बैठक में जितेंद्र चौहान, पवन कुमार, ईलम सिंह, धर्मेंद्र, प्रेम चंद वर्मा आदि शामिल रहे।