फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for leave to join the protest demonstration

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की धरना प्रदर्शन में शामिल होने को अवकाश की मांग

Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for leave to join the protest demonstration
साप्ताहिक बंदी पर बंद रहा कैराना का सराफा बाजार - फोटो : SHAMLI
धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अवकाश की मांग
विज्ञापन

शामली, कैराना/कांधला। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अवकाश की मांग की।
बुधवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हड़ताल कर सभी जनपदों में धरने प्रदर्शन किये जा रहे हैं। कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार से धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अवकाश प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मी शालू गुप्ता ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शासन प्रशासन से उनके विनियमितीकरण वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति सातवां वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी सहित आदि सात मांगे की जा रही हैं। उसी के संबंध में जनपद शामली में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हडताल धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उनके द्वारा चिकित्सा अधीक्षक से अवकाश की मांग की गई हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक द्वारा संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को सीएमओ शामली को भेजने की बात कही। इस दौरान रेनू शर्मा, मानसी, अनीता, सानिया व पल्लवी आदि संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सक अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अवकाश की है।

कैराना सीएचसी पर धरने में शामिल होने के लिए अवकाश की मांग करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी

कैराना सीएचसी पर धरने में शामिल होने के लिए अवकाश की मांग करते संविदा स्वास्थ्यकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed