फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for justice: Khap chieftains to gather for a Mahapanchayat on the 11th.

Shamli News: इंसाफ की मांग, 11 को महापंचायत में जुटेंगे खाप चौधरी

Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for justice: Khap chieftains to gather for a Mahapanchayat on the 11th.
गांव बंतीखेड़ा में पंचायत में मौजूद ग्रामीण। स्रोत आयोजक - फोटो : 1
शामली। गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बृहस्पतिवार शाम पंचायत में इंसाफ की मांग की गई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अक्तूबर को गांव में महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, खाप चौधरी और ग्रामीण शामिल होंगे।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा में अंकित के आवास पर शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई पंचायत में परिजनों के साथ ग्रामीण और समाज के लोग जुटे। पंचायत में परिवार की मांगों और अब तक हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। अंकित के पिता सतवीर फौजी ने कहा कि बेटे की हत्या के बाद से परिवार लगातार इन्साफ की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

अभी तक परिवार को पूरा इन्साफ नहीं मिल पाया है। हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अन्य आरोपी भी कार्रवाई की जद से बाहर है। उन्होंने कहा कि परिवार की प्रमुख मांगों पर प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। पंचायत में परिवार की ओर से गांव में स्टेडियम और स्कूल बनवाने, साथ ही परिजनों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने समेत अन्य मांगें प्रशासन के सामने रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed