{"_id":"5f528a898ebc3e54a5447e1f","slug":"demand-for-giving-relief-package-to-traders-shamli-news-mrt499684977","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग
विज्ञापन
व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुए कारोबार को देखते हुए व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित मुख्यालय पर बैठक हुई। जिसमें कोरोना संकट काल में तीन माह के बिजली बिल, बैंकों का ब्याज व ईएमआई तथा स्कूल फीस की छूट देने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन सबकी जिम्मेदारी सरकार ले। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि राहत पैकेज की मांग को लेकर प्रदेश भर में व्यापारी सात सितंबर कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अपने-अपने जिलों में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। पांच माह के कोरोना संकटकाल में व्यापारियों की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। व्यापारियों को इस संकट से उबारने के लिए राहत पैकेज सहायता के रूप में अवश्य ही मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री के शामली आगमन पर उन्हें भी ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद, ब्रज भूषण संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, पंकज वालिया, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, मनोज मित्तल, शिवाक गर्ग, आशु पुरी, पवन गोयल, धनराज बंसल आदि मौजूद रहे।