फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for cut in the divider on the highway

हाईवे पर डिवाइडर में कट की मांग

Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for cut in the divider on the highway
जलालाबाद। कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग 709-बी के डिवाइडर में क्षेत्र के लोगों ने कट की मांग प्रोजेक्ट मैनेजर से की है।
विज्ञापन

कस्बे वासियों का कहना है कि इंदिरा गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर बनाया जा रहा है। जिसमें बीच में कोई भी कट नहीं है। इंदिरा गेट के सामने प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी, मस्जिद और तीन कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ता है। इंदिरा गेट के सामने ही गुरुद्वारा है, प्रतिदिन गुरुद्वारा, गोगा म्हाड़ी, मस्जिद पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते जाते हैं। डिवाइडर के बीच कट न होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दूर घूमकर जाने से असुविधा उत्पन्न हो रही है। कार्य के चलते नगर वासियों ने प्रोजेक्ट मैनेजर से इंदिरा गेट के सामने पैदल मार्ग हेतु कट लगाए जाने की मांग उठाई। मौके पर सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलिक, रविंद्र प्रधान जोगी, शमीम अहमद, खुर्शीद अहमद, ब्रजमोहन, पूरन सैनी, विनोद कुमार, साजिद मलिक, राशिद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed