फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for compensation by increasing circle rate

सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग

Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation by increasing circle rate
शामली कलक्ट्रेट में डीएम से वार्ता करने पहुंचे किसान। - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली-देहरादून हाईवे किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मुलाकात की और सर्किल रेट को बढ़ाकर मुआवजा देने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 13 सितंबर को सहारनपुर कमिश्नरी में धरने में मंडलायुक्त ने डा. लोकेश एम ने दो दिन का समय मांगा था। किसानों ने डीएम से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री से संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का समय दिया जाए। किसानों ने कहा कि समस्याओं की सुनवाई और परिसंपत्तियों के पुर्नमूल्यांकन को जाने वाली समिति काम नहीं कर रही है। डीएम जसजीत कौर, एसडीएम सदर संदीप कुमार ने आश्वासन दिया कि गांव स्तर पर नियुक्त की हुई समिति सुचारू रूप से काम करेगी। ज्ञापन देने वालों में विदेश मलिक विजेंद्र सिंह, वीर सिंह मलिक, हाजी तुफैल, सतपाल सिंह, जोगिंदर, सुरेश मलिक अनिल राणा, दिनेश, प्रमोद कुमार, राम इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed