फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand for action against the accused of deadly attack from SSP

एसएसपी से जानलेवा हमले के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused of deadly attack from SSP
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी बाला देवी ने मंगलवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति पालेराम 31 मार्च की रात को अपने घेर में सो रहे थे। आरोप है कि रात में सोनू उर्फ लोकेंद्र, चरण सिंह, पप्पू व ऊषा ने उनके पति को जान से मारने की नीयत से तेल डालकर आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में पालेराम गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपी उन्हें जाति सूचक शब्द और गाली गलौज करते हुए फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष उनकी जमीन को जबरदस्ती हड़पना चाहता है, जिस वजह से उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। बाबरी पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed