घर -घर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं
कांधला। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान- बीडीसी सदस्यों के सम्मान में आयोजित समारोह में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की उपलब्धियों और नीतियों को हर घर पहुंचाएं।
शनिवार को मोहल्ला सरावज्ञान स्थित जैन स्थानक भवन में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा ने आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना प्रारंभ की है। इस मौके पर प्रमोद सैनी अट्टा, हरबीर मलिक, नीरज मलिक, राजीव जैन, डॉ रश्मिकांत मांगेराम, संजीव मलिक, हरिमोहन चौहान सुधा तोमर, रमेश सैनी, ग्राम प्रधान रविंदर ,हरेंद्र, नौशाद ,आरिफ, अनिल गिरि बीडीसी तनवीर, रोबिन ,ओमपाल ,सुंदरलाल अकरम, जावेद ,कुलबीर ,बिजेंद्र पुष्पेंद्र, संजय ,गुलशन खन्ना आदि उपस्थित रहे।

कैराना में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यो के अभिनन्दन समारोह में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI