{"_id":"9b7550f334811b23378dac5bbe976f96","slug":"delhi-saharanpur-put-the-jam-on-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगाया जाम
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। आरक्षण की मांग को लेकर दूसरे दिन भी जाटों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया गया।
सोमवार को एलम नगर पंचायत प्रांगण में हरियाणा राज्य में आरक्षण की मांग को लेकर हिंसा के बीच मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया।
बाद में सैकड़ों जाट समाज के लोगों ने रालोद के पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव सतबीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टैंड दिल्ली यमनौत्री राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सतबीर सिंह पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आरक्षण की आग उत्तर प्रदेश में भी फैल चुकी है। हरियाणा राज्य में जाटों को उनका प्रत्येक तरह से सहयोग रहेगा। दोपहर एक बजे धरनारत लोगों के द्वारा जाम खोल दिया गया। इस दौरान प्रोफेसर निरंजन सिंह पंवार, बालकिशन, चेयरमैन उयदवीर सिंह, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, सतबीर सभासद, प्रोफेसर राजपाल, पदम सिंह, सुधीर प्रधान, संदीप प्रधान, रामलखन प्रधान, अनिल प्रधान, विक्रम प्रधान, जयबीर सिंह, राकेश, सुल्तान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचें ग्रामीण
शामली। रालोद की बैठक में मंगलवार को मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी के कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक माजरा रोड पर पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ ने बताया कि मंगलवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यास पुरी बाईपास पर आएंगे।
हरियाणा में पुलिस फायरिंग में शहीद हुए जाट युवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, योगेंद्र चेयरमैन, रणधावा मलिक, पूर्व विधायक बाबू सिंह, हरेंद्र ताना, जावेद जंग, सोहनपाल, आशुतोष पंवार, सुनील आदि रहे। 24 फरवरी को कलक्ट्रेट शामली में तालाबंदी, भाजपा सांसद, विधायकों का घेराव अग्रिम बैठक तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
वाहनों की आवाजाही शुरू
कैराना। तीन दिन से बंद पानीपत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सोमवार को शुरू हो गई। वहीं दोपहर के समय नेशनल हाईवे पर मुरथल के पास आगजनी होने और जाम लगने के कारण हरियाणा के पानीपत की ओर से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक को वाया कैराना, कांधला, बड़ौत, बागपत की ओर से डायवर्ट कर दिया। इस कारण यमुना पुल से कैराना कांधला मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रही।
सोमवार को आंदोलन कुछ ठंडा पड़ने पर यमुना पुल वाहनों के लिए खोल दिया गया था। जिस पर यमुना पुल के पास कई दिनों से खडे़ भारी वाहन पानीपत की ओर जाने लगे। साथ ही छोटे वाहन भी पानीपत की ओर जाने शुरू हो गये, लेकिन दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे नंबर एक पर मुरथल के पास आंदोलनकारियों ने आगजनी करते हुए हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद पानीपत प्रशासन ने दिल्ली जाने वाले वाहनों को पानीपत से कैराना, कांधला, बड़ौत के रास्ते भेज दिया।
दूसरी ओर प्रतिदिन कैराना से दिल्ली जाने वाली एक गाड़ी के चालक इमरान उर्फ हकला ने फोन बताया कि कई दिनों के बाद नेशनल हाईवे खुला होने की सूचना पर वह सवारियां लेकर दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए चला था, लेकिन समालखा से आगे निकलते ही जगह जगह जाम मिलने व आंदोलनकारियों के उग्र रूप को देख कर नेशनल हाईवे के स्थान पर अंदर के गांवों के बीच से होते हुए दुगने समय में सवारियों को सकुशल लेकर दिल्ली पहुंच पाया।