फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi-Saharanpur passenger train suddenly canceled, passengers upset

दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन अचानक रदद्, यात्री परेशान

Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Saharanpur passenger train suddenly canceled, passengers upset
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में परेशान यात्री - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली से शामली के रास्ते सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सोमवार सुबह अचानक रद्द कर दी गई। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने से बसों में भी भीड़ बढ़ गई। जिसके चलते लोगों को बसों में सीट पाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली से शामली के रास्ते सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रोजाना करीब 11 बजे यहां स्टेशन पर पहुंचती है। वहां से वापसी में दोपहर करीब तीन बजे वापस आती है। सोमवार सुबह ट्रेन दिल्ली से ही अचानक रद्द कर दी गई। स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच गए थे। वहां पहुंचकर ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली तो यात्रियों में रोष फैल गया। उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना कि ट्रेन रद्द किए जाने का विरोध जताया। बाद में रेलवे कर्मचारियों के समझाने पर यात्री वापस लौट गए।
विज्ञापन

बस अड्डे पर भी झेली दुश्वारी
ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों ने बस अड्डों का रुख किया तो वहां भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बसों में भीड़ बढ़ गई, जिसके चलते बस यात्रियों को मुश्किलें हुई। मोहल्ला पंसारियान निवासी अकरम का कहना था कि उन्हें रिश्तेदारी में दिल्ली जाना था। साथ में बच्चे भी थे। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन रद्द है। जिसके चलते उन्हें बस अड्डे पर जाना पड़ा। इस दौरान काफी दिक्कत हुई। रिक्शा में अतिरिक्त पैसे खर्च हुए। मंजिल तक पहुंचने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वजह से रद्द हुई, जानकारी नहीं
स्टेशन अधीक्षक राहत अली ने बताया कि ट्रेन रद्द होने की जानकारी सुबह ही मिली थी। यह किस वजह से रद्द हुई, इसकी जानकारी नहीं है।
रोडवेज की आमदनी में हुआ इजाफा
बस स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रेन रद्द होने की वजह से दिल्ली और सहारनपुर मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई। इसके कारण रोडवेज की आमदनी में करीब 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। भीड़ के चलते यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed