फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Delhi Police soldier found corona positive in the district

शामली में दिल्ली पुलिस का सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police soldier found corona positive in the district
शामली। शामली में एक और युवक कोराना पॉजिटिव मिला है। यह युवक शामली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और दिल्ली पुलिस में सिपाही है। यह एक सप्ताह पहले बाइक से घर आया था। सैंपल लेने के बाद वह होम क्वारंटीन था। सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि परिवार के सदस्यों के साथ दो श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ मेडिकल से शामली जनपद के 122 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक शामली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और दिल्ली पुलिस में सिपाही है। यह तीन जून को दिल्ली से बाइक द्वारा अपने घर आया था। इसकी जानकारी मिलने पर नौ जून को स्वास्थ्य टीम ने सैंपल लेकर जांच को भेजा था। सिपाही को होम क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची और सिपाही को कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती किया गया। साथ ही एहतियात के तौर पर सिपाही के परिवार के पांच सदस्यों और उनके घर पर काम करने वाले दो श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस के सिपाही के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिपाही को कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि गांव में हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाकर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में सर्वे किया जाएगा। हॉटस्पॉट क्षेत्र में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सूचना न देने पर निगरानी समिति को भेजा नोटिस
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिला सिपाही तीन जून को अपने घर आया था। इसकी सूचना निगरानी समिति द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। निगरानी समिति को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से पहुंचे घर
शामली। बृहस्पतिवार को शामली में दो युवकों ने कोरोना को मात दी है। इनमें एक युवक युवक स्वास्थ्य कर्मी का रिश्तेदार है। दोनों युवक मूल रूप से मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी है और गाजियाबाद जिले में एक फैक्टरी में काम करते हैं। 28 मई को ये दोनों शामली में आए थे। 31 मई को दोनों युवकों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के बाद कोरोना के लक्षण में सुधार आने पर दूसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव युवकों की रिपोर्ट नेेगेटिव प्राप्त हुई है। उन दोनों को कोविड अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया है। अभी सात दिन तक ये शामली में ही होम क्वारंटीन रहेंगे। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या अब नौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed