फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Defeated SP MLC's Hara coalition in Jasla village

सपा एमएलसी के गांव जसाला में हारा गठबंधन

Sun, 03 Jun 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 03 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Defeated SP MLC's Hara coalition in Jasla village
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के परिणामों में रोचक बात यह भी सामने आई कि भाजपा, रालोद, सपा जिलाध्यक्ष अपने बूथों पर भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में कामयाब नहीं हो सके। यहां तक कि सपा एमएलसी के गांव में भी गठबंधन प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले आधे से भी कम वोट मिल सके।
विज्ञापन
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए दोनों तरफ से राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगाई थी। नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी के नेता अपने प्रभाव वाले इलाकों में प्रत्याशी की स्थिति मजबूत कराएंगे। इसके चुनाव परिणाम जब सामने आए, तो नेताओं की पोल खुलकर सामने आ गई। स्थिति यह रही कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार अपने गांव सिलावर में भाजपा को नहीं जिता पाए, तो सपा जिलाध्यक्ष और रालोद जिलाध्यक्ष के गांव में गठबंधन प्रत्याशी हारीं। हालांकि प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा और शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल अपने बूथों पर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
मंत्री और विधायक के बूथ पर जीती भाजपा प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा का पैतृक आवास कस्बा थानाभवन के मोहल्ला चौधरान पट्टी में है, जो बूथ संख्या 163 से जुड़ा है। इस बूथ पर रालोद प्रत्याशी को 151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 193 वोट प्राप्त हुए। वहीं, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का मकान शामली की चौधरी चरण सिंह कालोनी में है, जो कि बूथ संख्या 60 से जुड़ा है। इस बूथ पर रालोद प्रत्याशी को 139 वोट ही मिल पाए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 450 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन मूलरूप से थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के रहे वाले हैं। इस गांव में एक ही बूथ संख्या 216 है। उस पर रालोद प्रत्याशी को 174, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 357 मत प्राप्त हुए। वहीं, रालोद जिलाध्यक्ष वर्तमान में शामली स्थित चौधरी चरण सिंह कालोनी में रहते हैं, वहां के बूथ संख्या 60 पर रालोद प्रत्याशी को 139, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 450 वोट मिले।
-- सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी हैं सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी। इनके गांव में दो बूथ हैं। उनमें से बूथ संख्या 35 पर रालोद प्रत्याशी को 269, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 160 वोट मिले। वहीं, बूथ संख्या 36 पर रालोद प्रत्याशी को 136 और भाजपा प्रत्याशी को 302 मत प्राप्त हुए। सपा जिलाध्यक्ष के गांव के दोनों बूथों के मतों को जोड़ें, तो रालोद को 405, जबकि भाजपा को 462 वोट प्राप्त हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार थानाभवन क्षेत्र के गांव सिलावर निवासी पवन तरार भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं तथा कुछ दिन पूर्व ही वह जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के सभापति भी चुने गए। सिलावर गांव में चार बूथ हैं। उनमें बूथ संख्या 252 पर रालोद प्रत्याशी को 346, भाजपा प्रत्याशी को 303, बूथ संख्या 253 पर रालोद प्रत्याशी को 361 और भाजपा प्रत्याशी को 197, बूथ संख्या 254 पर रालोद प्रत्याशी को 336 और भाजपा प्रत्याशी को 313 तथा बूथ संख्या 255 पर रालोद को 314 , जबकि भाजपा प्रत्याशी को 255 वोट प्राप्त हुए। इस लिहाज से सिलावर गांव में रालोद को 1357 वोट मिले, जबकि भाजपा को 1068 वोट ही मिल पाए। सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह छह बार विधायक रहे सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह का गांव जसाला शामली विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस गांव में पांच बूथ हैं। उनमें से बूथ संख्या 181 पर रालोद को 207, भाजपा को 383, बूथ संख्या 182 पर रालोद को 124, भाजपा को 478, बूथ संख्या 183 पर रालोद को 98, भाजपा को 327, बूथ संख्या 184 पर रालोद को 135, भाजपा को 270 और बूथ संख्या 185 पर रालोद को 146 और भाजपा को 480 वोट प्राप्त हुए। इस लिहाज से जसाला गांव में रालोद प्रत्याशी को कुल 710 और भाजपा को 1938 वोट मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष शामली जिला पंचायत अध्यक्ष पति के प्रसन्न चौधरी का पैतृक गांव कासोपुर उर्फ कासमपुर है। इस गांव में एक ही बूथ है। उस बूथ संख्या 326 पर रालोद को 333 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 252 वोट ही मिल सके।
सपा नेता सुधीर पंवार उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं सपा नेता सुधीर पंवार का गांव भैंसवाल थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस गांव में बूथ संख्या 217 पर रालोद को 381, भाजपा को 154, बूथ संख्या 218 पर रालोद को 292, भाजपा को 269, बूथ संख्या 219 पर रालोद को 336, भाजपा को 217, बूथ संख्या 220 पर रालोद को 205, भाजपा को 70, बूथ संख्या 221 पर रालोद को 245 और भाजपा को 77 वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर भैंसवाल गांव में रालोद को 1459 और भाजपा को 787 वोट ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed