फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deepawali festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

Mon, 28 Oct 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deepawali festival celebrated with great pomp
शामली में दीपावली पर फुलझड़ी जलाते बच्चे। - फोटो : SHAMLI
शामली। दीपावली के मौके पर जिले भर में दीपों की रोशनी और रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा। मध्य रात्रि तक आतिशबाजी होती रही। घरों- दुकानों और प्रतिष्ठानों, घरों में गणेश-लक्ष्मी कुबेर की पूजा अर्चना के बाद लोगों ने रात में मंदिरों में पूजा अर्चना करके मनोकामना मांगी। घरों एक दूसरे को मिठाई का उपहार देकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दीपावली के दिन घरों के देवताओं, भूमिया खेड़ा, देव स्थानों और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर में अमावस्या के प्रवेश होने पर घरो में अमावस्या पूजन किया गया। शाम को घरों, दुकानों औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी -गणेश और कुबेर के समक्ष दीपों को प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की। महिलाओं और बच्चों द्वारा आसपास के घरों में दीप और मिठाई वितरित करके दीपावली की बधाई भी दी। दुकानों- प्रतिष्ठानों और घरों को दीयों और मोमबत्ती से रोशनी की गई। वहीं, दीपावली पर पुलिस-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्लट रही। सुरक्षा के सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। दिन और बाजारों में पुलिसकर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में पैदल गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed