फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deepawali celebration in schools

विद्यालयों में दीपावली उत्सव की धूम

Wed, 03 Nov 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deepawali celebration in schools
शामली रंगोली बनाती शिक्षिकाएं - फोटो : SHAMLI
शामली। विद्यालयों में मंगलवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाय गया। इस दौरान विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी में दीपावली उत्सव पर मनाया गया। केजी विंग से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षा को सुंदर तरीके से सजाया। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रंगोली बनाई गई। नृत्य व संगीत गायन का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली जूनियर हाई स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी, मुख्य वक्ता आचार्य शिवकुमार धीमान ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। छात्र-छात्राओं को गीत भाषण हुए और दीपावली कार्ड प्रतियोगिता हुई। मौके पर आचार्य सुधीर सैनी, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, करुणकांत शर्मा, रवि गौड़, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे। दयानंद वैदिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में दीपावली पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दीपक व मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष मणि गुप्ता व प्रतियागिता प्रभारी आकांशा व अंशुल कुमार रहे। प्रतियोगिता में शिवा प्रथम, राधिका द्वितीय व खुशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया
सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में दीपावली सप्ताह के अंतिम दिन कक्षा-9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर भारत संगल, नरेश पंत, डॉ. विशाल तायल, कुलदीप निर्वाल, अनिमेष देशवाल, अंजू पंवार निशा शर्मा आदि मौजूद रहे। बीएसएम स्कूल में चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह ने श्री गणेश व माता महालक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विन्धाचल हाउस ने प्रथम, शिवालिक हाउस ने द्वितीय व अरावली हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में निष्ठा हाउस प्रथम
सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता, उपप्रबंधक निकुज मित्तल, डायरेटर नितिन अरविंद टंडन व प्रधानाचार्या मधु शर्मा आदि मौजूद रहे। रॉयल पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव मनाया गया। स्कूल चेयरमैन विजय मलिक, प्रबंधक अमरदीप मलिक, प्रधानाचार्या निर्मला मलिक व उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगोली प्रतियोगिता में निष्ठा हाउस ने प्रथम, अहिंसा ने द्वितीय और सत्य व आस्था हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। होली हेवन पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली, तोरण और मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू व तिलक हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तोरण प्रतियोगिता में तिलक हाउस ने और मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता गांधी हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दीपक सजावट में सार्थक, कलश में उवेश अव्वल
शामली। जैन हायर सेकेंडरी स्कूल बनत में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें अजका, कशिश, छवि, पूनम, अनु, प्रिया, आरजू प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर अवनी, दीपांशी, वर्षा, दीप्ति रहे। तृतीय स्थान पर तपस्या, कृष्टि, अनम, आयुषी रहे। प्रबंधक दीपक जैन, नेहा, आशा, लवी जैन, अखिल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में दीपावली पर रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड, दीपक सजाना, थाली सजाना, कलश सजाना प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने छात्र-छात्राओं बधाई दी। दीपक सजावट में सार्थक ने, कलश सजावट में उवेश अनवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाली सजावट में ख़ुशी ने, ग्रीटिंग सजावट में मोनू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताएं छवि शर्मा, सोनिया सिंघल की देखरेख में संपन्न हुई।

शामली के के पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं

शामली के के पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

चौसाना के ज्योति बा फूले इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं

चौसाना के ज्योति बा फूले इंटर कालेज में रंगोली बनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली मैपल्स एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

शामली मैपल्स एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली जैन कॉलेज बनत में रंगोली बनाती छात्राएं

शामली जैन कॉलेज बनत में रंगोली बनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद गुरूनानक इन्टर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं

जलालाबाद गुरूनानक इन्टर कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

शामली सेंटआरसी स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं व मौजूद शिक्षिकाएं व पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल

शामली सेंटआरसी स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं व मौजूद शिक्षिकाएं व पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल- फोटो : SHAMLI

शामली रायल पब्लिक स्कूल में माँ लक्ष्मी का पुजन करते स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या

शामली रायल पब्लिक स्कूल में माँ लक्ष्मी का पुजन करते स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्या- फोटो : SHAMLI

शामली बीएसएस स्कूल में आयोजित दीपावली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छा?

शामली बीएसएस स्कूल में आयोजित दीपावली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छा?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed