फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deep - well decorated rangoli

खूब सजे दीप-रंगोली

Sun, 08 Nov 2015 01:28 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 08 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Deep - well decorated rangoli
शामली/थानाभवन। शिक्षण संस्थानों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शनिवार को बनत के जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में दीपावली के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें आठ-आठ छात्र-छात्राओं के पांच ग्रुप बनाए गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने दीप सज्जा, मोमबत्तियां और रंगोलियां बनाई।

 निर्णायक समिति ने इंडिया ग्रुप को प्रथम, उत्सव ग्रुप को द्वितीय तथा गोल्डन ग्रुप को तृतीय चुना। तीनों ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दीपक जैन, अनुपमा शर्मा, गरिमा, वर्षा गर्ग आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



रॉक गोल्ड एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरी सामान एकत्र किए गए। स्कूल के वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने बताया कि एकत्र सामान जरूरतमंद बच्चों में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में पोस्टर और दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर तैयार कर पटाखों से मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय तथा टैगोर हाउस तृतीय स्थान पर रहे।

दीप सज्जा में आस्था, आंकाक्षा, अक्षित, अजय शर्मा, अंजलि और भूमिका विजयी रहे। स्कूल के प्रबंधक चंदन सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र, रवि मलिक, सरिता, अनुज, लवकुश आदि रहे। थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में भी दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य मनदीप सैनी और प्रबंधक अर्पण सैनी ने ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने का आह्वान किया।

गढ़ीपुख्ता। द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रबंधक हसन अली खान व प्रधानाचार्य शाहिदा जीमल ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में कक्षा 10  की टीम प्रथम, रंगोली में कक्षा सात की टीम प्रथम रही। मेहंदी प्रतियोगिता में अलीशा प्रथम स्थान पर रही। आयशा परवीन, गौरी शंकर, सुप्रिया, हिमानी, दीपा, सदफ खान, जीनत खान, रजनी, नवीन, डिंपल आदि मौजूद रहे। गोल्डन वार्ड पब्लिक स्कूल में थाल सज्जा व कलश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


 थाल सज्जा में कक्षा छह से अश्विनी प्रथम, कक्षा सात से शगुन शर्मा द्वितीय तथा कक्षा छह से सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि कलश प्रतियोगिता में कक्षा सात से अंकुर प्रथम व कक्षा सात से ही मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डीके चौधरी ने छात्र-छात्राओं के इस प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed