फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Decision taken to remove the evils spread in the society

समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का लिया निर्णय

Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to remove the evils spread in the society
शामली। बधेव गांव में रविवार को रुपन बारी समाज के पहले सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में फैली बुराईयों को दूर करने और बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। रुपन बारी समाज सेवा एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुपन बारी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन सिंह ने कहा कि बारी समाज पिछड़ी जाति का अंग है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां समाज की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बारी समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए और समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें समाज के लोग को शिक्षा, रोजगार, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुक हो सकें। सम्मेलन में एक युवक व युवतियों का एक परिचय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई। परिचय सम्मेलन में बिना दहेज के शादी कराई जाएगी। इस अवसर पर कपिल देव, दिव्य प्रकाश, अवधेश, सोमपाल सिंह, सतीश बारी, सतप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed