फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death of woman and pregnant baby before childbirth

प्रसव से पूर्व महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत

Fri, 01 Mar 2019 11:59 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 01 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of woman and pregnant baby before childbirth
शामली सीएचसी में मृतक महिला के परिजनों से घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शामली। एक गर्भवती महिला और पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की प्रसव से पूर्व मौत हो गई। परिजनों ने एक गांव की निजी महिला चिकित्सक पर प्रसव से पूर्व लगाए गए इंजेक्शन से हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने सीएचसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन





शुक्रवार सुबह शहर के दिल्ली रोड स्थित सलेक विहार निवासी फिरदौस (25) को  प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने निकट के एक गांव में प्राइवेट महिला चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। शाम तक भी डिलीवरी न होने पर महिला चिकित्सक ने आपरेशन करना बताया। परिजनों की सहमति पर महिला चिकित्सक ने आपरेशन करने से पूर्व इंजेक्शन दिया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद फिरदौस ने पहले चक्कर आना बताया था। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर महिला चिकित्सक ने उसे सीएचसी शामली रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला के साथ ही पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। सीएचसी के डाक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि महिला जब सीएचसी पहुंची, तो उस समय उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने निजी महिला चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




ट्रैक्टर के नीचे दबकर किशोर की मौत
झिंझाना। पिता के साथ खेत जा रहे किशोर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शीतलगढ़ी निवासी किसान लोकेंद्र अपने छोटे बेटे नितिन (15) को साथ लेकर ट्रैक्टर पर यमुना नदी के पुस्ते से अपने खेत पर जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठा नितिन उसके नीचे दब गया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य किसानों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और गंभीर हालत में उसे शामली में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। पिता लोकेंद्र ने बताया कि नितिन अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी उसकी दो बहनें ललिता, प्रियंका उसके बाद बड़ा भाई राहुल है। वह चौथे नंबर का था। नितिन कमालपुर के राजकीय कालेज में कक्षा-10 का छात्र था। उसकी परीक्षा 26 फरवरी को समाप्त हुई है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed