फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death of father-son dies in bike accident

हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत

Mon, 25 Sep 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 25 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Death of father-son dies in bike accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। काबड़ौत की ओर से जा रहे व्यापारी पिता-पुत्र की बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रेलवे रोड निवासी व्यापारी अनिल गर्ग अपने पुत्र जिज्ञासु के साथ बाइक से उधारी वसूलने के लिए रविवार सुबह घर से निकला था। जब वह काबड़ौत पुल पर पहुंचे तो सामने खड़े ट्रक के पीछे उन्होंने बाइक रोक दी। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे तुरंत बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक सवार जिज्ञासु की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों का शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक अनिल के भाई अजय की ओर से ट्रक नंबर यूपी 17 बी 1452 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कैराना में शनिवार शाम पांच बजे भूरा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार रिजवान, कुरबान निवासी भूरा और एक अन्य कुरबान निवासी नवाजपुरा घायल हो गए थे। कुरबान को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। 


हादसे के बाद पुल पर लगा जाम
हादसे के बाद ट्रक पुल के बीच गया। जिस कारण मेरठ-करनाल हाइवे ब्लॉक हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर कई किमी तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को बीच रास्ते से बमुश्किल हटवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed