{"_id":"6148cf948ebc3ee531059a77","slug":"death-of-a-child-falling-in-a-pit-filled-with-water-shamli-news-mrt557129056","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढे में गिरने बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढे में गिरने बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी से भरे गड्ढे में गिरने बालक की मौत
कांधला (शामली)। ईंट भट्ठे पर एक पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में गांव के समीप एक ईंट भट्ठा स्थित है। गांव के लोगों के अनुसार सोमवार शाम कुछ बालक खेलते समय भट्ठे की ओर निकल गए। वहां पर ईंट पथाई को प्रयोग में आने वाले पानी के लिए कई बड़े गड्ढे बनाए गए थे। खेलते समय गांव गढ़ी दौलत निवासी रोहित छह वर्ष पुत्र संजय एक गड्ढे में जा गिरा। काफी प्रयास के बाद भी वह गड्ढे से नहीं निकल पाया। मामले की जानकारी अन्य बच्चों ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर परिवार मौके की ओर दौड़ पड़े। बालक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।