{"_id":"63dd56a0a7ba40296273eea2","slug":"death-anniversary-of-babu-hukum-singh-shamli-news-c-14-1-103926-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाबू हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाबू हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ किया
Sat, 04 Feb 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना के कंडेला में बाबू हुकुम सिंह की पुण्य तिथि पर हवन में आहूति देते परिवार के लोग व ग्रामी
शामली, कैराना। पश्चिमी उप्र के दिग्गज नेता रहे बाबू हुकुम सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव कंडेला में हवन-यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कंडेला में स्थित चौपाल में बाबू हुकुम सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर पंडित हरिओम शास्त्री द्वारा हवन-यज्ञ कराया गया, जिसमें मुख्य यजमान उनकी पुत्री मृगांका सिंह, नाती शिवेंद्र उर्फ शिवा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान रहे। परिजनों एवं अन्य लोगों ने हवन में पूर्ण आहुतियां दीं तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में बाबू हुकुमसिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मृगांका सिंह ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को नई दिशा दी। वह क्षेत्र की जमीनी मुद्दों से जुड़े रहे। गांव, गरीब और किसानों की आवाज को सदैव बुलंद करते थे। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निराकरण कराने के लिए बाबूजी की भूमिका अग्रणी रही है। पूर्व जिपं सदस्य अनुज चौहान ने कहा कि बाबूजी हमेशा जनता की सेवा में अग्रणी रहे। उन्होंने विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। इस दौरान प्रधान सोनू, मिंटू, पूर्व प्रधान जगपाल, विलियम, शीशपाल, नेत्रपाल एडवोकेट, सुनील, प्रताप, अक्षय, नक्षत्रपाल, बबलू, उदल सिंह, पंकज शर्मा, रोहित, अभय तोमर, रवि शर्मा, पारस, अरविंद, अवनीश चौहान व महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- बाबू हुकुम सिंह की पुण्य तिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई
शामली। नगर के हिंदू कन्या इंटर काॅलेज में बाबू हुकुम सिंह की पुण्य तिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई।
प्रबंधक मुनीश संगल ने कहा कि वह हमेशा लोक हित व विकास के बारे में सोच रखते थे। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग ने बाबू हुकुम सिंह ने हमेशा शिक्षा को बढ़ावा दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संयोजक संजीव पंवार ने कहा कि वह हमेशा हर व्यक्ति से जुड़े रहकर समस्या से रूबरू होते थे और उनका निस्तारण कराते थे। पलायन जैसा मुद्दा उठाकर राष्ट्रीय राजनीति में कैराना को सुर्खियों में लाए। इस मौके पर प्रीति, अनीता अग्रवाल, सीमा सहरावत, इंदू आर्या, तहजीब जहां, उपासना गर्ग, मीरा संगल, अलका संगल, रेणुका शर्मा आदि ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला।