{"_id":"622e303d2ea29769087e6c64","slug":"deadly-attack-on-complaining-of-pillar-shamli-news-mrt580372878","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे की शिकायत करने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे की शिकायत करने पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव बलवा में घर के कोने पर खंभा लगाने की शिकायत करने पर दो भाइयों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बलवा निवासी आलिम ने बताया कि उनकी गली 11 फुट चौड़ी है। जिसमें बुग्गी व अन्य वाहन मुश्किल से आते जाते हैं, लेकिन मोड़ के पास जाबिर, साबिर दो भाइयों ने अपने मकान के कोने पर अवैध रूप से खंभा लगा दिया, जिससे वाहनों के आने जाने में समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने उन्हें समझाया और खंभा हटाने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
आलिम के मुताबिक शनिवार को उसका चचेरा भाई हाकिम अली व अन्य ग्रामीण कोतवाली में खंभे के संबंध में तहरीर देने गए थे। इसका पता चलने पर शाम करीब पांच बजे साबिर, जाबिर उसके घर में घुस गए और पुत्र कादिर पर चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि जाबिर हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।