फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth found, suspected of murder

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found, suspected of murder
युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के गाड़ीवाला चौक से करीब 50 मीटर आगे करनाल की ओर हाईवे के किनारे खाली प्लॉट में युवक का शव बरामद हुआ। जेब से मिली बैंक पासबुक के आधार पर उसकी पहचान हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार अपराह्न 4:30 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गाड़ीवाला चौराहे से करनाल की ओर करीब 50 मीटर की दूरी पर संजय गर्ग की ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान की बगल में खाली पड़े प्लाट में युवक का शव पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। युवक की जेब से मिली बैंक पासबुक के आधार पर उसकी शनाख्त 22 वर्षीय अंकित पुत्र वीरसेन निवासी खोड़समा थाना झिंझाना के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि अंकित अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अंकित की करनाल के विकास नगर में नाई की दुकान थी।
विज्ञापन

मंगलवार को वह बैंक के काम से झिंझाना क्षेत्र में आया था। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर दो लोगों को बैठे देखा था। जिनमें से एक व्यक्ति यह कहते हुए चला गया कि इसकी तबीयत खराब है और वह गाड़ी लेने जा रहा है, मगर वह लौट कर नहीं आया। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश में जानकारी जुटा रही है। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed