फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of youth found in plot, fear of murder

प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in plot, fear of murder
कैराना। शामली रोड पर सिनेमा हाल के पीछे खाली पडे़ प्लाट में एक युवक का शव मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शामली रोड पर रामा सिनेमा के पीछे खाली पड़े प्लाट में एक 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से शव को सीएचसी पहुंचा। इसके कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। मृतक के पिता अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला इकबालपुरा ने बताया कि उसके बेटे इमरान का निकाह दो साल पहले लॉकडाउन के दौरान हुआ था।

एक साल से विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने मायके रह रही है। ससुराल वाले उसके बेटे को धमकी देते थे। इमरान के मुंह से खून आ रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इमरान नशा करता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed