{"_id":"62532462a043b622b329bda0","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-jamun-tree-shamli-news-mrt584016190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। जामुन के पेड़ से एक युवक का रस्सी के सहारे शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल के पीछे जलालाबाद निवासी शकील नाम के किसान का खेत है। वह जब खेत पर पहुंचा तो खेत के पीछे ही कृष्णा नदी के पास जामुन के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ था। शव को देखते ही घबराए किसान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को उतार कर घंटों तक शव की शिनाख्त का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी 22 वर्षीय सुमित पुत्र मांगेराम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक के पिता मांगेराम ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार करीब 11 बजे बाद से लापता हो गया था। उसे घर से कोई बुलाकर ले गया था। उन्होंने अपने पुत्र को कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पिता मांगेराम ने कस्बे के कई लोगों पर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।
जब इस बारे में थानाभवन क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सुमित नाम के एक युवक का शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है, जैसे ही तहरीर आएगी उसके अनुसार ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।