फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DC behaves rudely when asked for file, BSA writes letter to Director General to remove it

Shamli News: फाइल मांगने पर डीसी करता है अभद्रता, बीएसए ने हटाने को लिखा महानिदेशक को पत्र

Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
DC behaves rudely when asked for file, BSA writes letter to Director General to remove it
शामली। बीएसए ने जिला समन्वयक पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि कोई भी फाइल मांगी जाती है तो अभद्रता करता है। उसका व्यवहार कार्यालय में ठीक नहीं है। इसके कारण कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो डीसी पटल के सभी कार्य बाधित हो सकते हैं। उन्होंने महानिदेशक को पत्र भेजकर जिला समन्वयक को हटाने की मांग की है। वहीं डीसी ने बीएसए द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि उनकी तैनाती 23 मार्च 2023 को जनपद शामली में हुई थी। कार्यभार ग्रहण करने के दो दिन बाद से ही जिला समन्वयक राजीव कुमार का व्यवहार ठीक नहीं है। यदि कोई फाइल मांगी जाती है तो अभद्रता करता है और बहाना बनाकर चला जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व बीएसए गीता वर्मा की ओर से भी शिकायत की गई थी। बीएसए ने बताया कि समन्वयक ने उनको कस्तूरबा विद्यालयों को बदनाम करने और वहां किसी भी तरह का कार्य नहीं करने की धमकी दी है। जिला समन्वयक से परेशान होकर ही महानिदेशक को शिकायत की गई है और उनको पद से हटाने की मांग की है। कहा कि डीएम से भी पूर्व में जिला समन्वयक के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है। बताया कि अब उच्च स्तर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

यदि कमी थी तो तीन साल पहले क्यों नहीं हटाया गया
जिला समन्वयक राजीव कुमार ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है। यदि वह कार्य नहीं करते थे तो उनको तीन साल से अधिक समय तक कार्यालय में क्यों कार्य करने दिया गया। उनको पहले ही क्यों नहीं हटाया गया। अब बीएसए यहां अपनी मनमर्जी से कार्य कराना चाहती हैं। इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं। मैंने खुद ही जिला समन्वयक पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed