फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters kept pleading to see father beaten

पिता को पिटता देख मदद को पुकारती रहीं बेटियां

Sun, 03 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Daughters kept pleading to see father beaten
शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद दरोगा से ग्रामीणों की होती नोकझोंक। - फोटो : SHAMLI
पिता को पिटता देख गुहार लगाती रहीं बेटियां
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पिता को पिटता देख बेटियों ने पुलिसकर्मियों से रहम की गुहार लगाई, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। ओमबीर की बेटी पूजा का जब कोई बस नहीं चला तो वह परिजनों को घर से बुलाने के लिए चली गई। लेकिन जब तक वह लौटी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।ओमबीर की जिंदगी की डोर कट चुकी थी। मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि वह अपनी बहन रचना के साथ घर से बाहर आई, तो पुलिस वाले उसके पिता से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने पुलिस वालों से रहम की गुहार लगाई और शोर भी मचाया। पुलिस वालों ने उसकी एक नहीं सुनीं। परिजनों ने ओमबीर को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी पुलिस कर्मी बाइक से भाग निकले।
चार घंटे तक शव को लेकर होती रही खींचतान
रोते-रोते बेहोश होकर गिर गई मृतक की पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। ओमबीर की मौत से गुस्साए मोहल्लेवासी और परिजन दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने के लिए शव को घर से लेकर चल दिए। इस दौरान सीओ कैराना जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने लोगों को समझाया। परिजन शव को लेकर हाईवे की ओर चले तो ओर पुलिस उन्हें रोक देती। एएसपी राजेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे तक शव को लेकर यही खींचतान होती रही। कुछ नेता भी मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा पंवार ने परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा मौके पर पहुंचे कई विपक्ष के नेताओं से उनकी बहस भी हुई। उन्होंने लोगों को समझाया कि किसी की मौत पर राजनीति करना ठीक नहीं है। महिलाएं चारपाई पर रखे शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोती रहीं। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भी शव को उठाने नहीं दिया। ओमबीर की पत्नी रोते-रोते बेहोश होकर गिर गई। परिवार के लोगों ने उसे सहारा दिया। परिवार के लोग मौके पर डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पांच लाख की आर्थिक सहायता और पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने शव को उठाने दिया।
विज्ञापन

पूरा परिवार हो गया बेसहारा
कांधला। ओमबीर के आठ बच्चे हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी हुई है। पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी ओमबीर के सिर पर ही थी। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। ओमबीर की बेटियां भी बड़ी हैं तथा परिवार के सामने उनकी शादियों की चिंता भी खड़ी है। पांच लाख के मुआवजे के आश्वासन के दौरान मृतक की पत्नी ने कहा कि पांच लाख रुपये में वह बेटियों की शादी कैसे कर पाएगी। हंगामे के दौरान कुछ लोग आरोपी पुलिसकर्मियों को भी मौत की सजा देने की मांग कर रहे थे।

शामली ः एलम निवासी ओमवीर की फाइल फोटो।

शामली ः एलम निवासी ओमवीर की फाइल फोटो।- फोटो : SHAMLI

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद हंगामा करते लोगों से बात करते थानाप्रभारी।

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद हंगामा करते लोगों से बात करते थानाप्रभारी।- फोटो : SHAMLI

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजनों को समझाते एसपी।

शामली ः एलम में युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजनों को समझाते एसपी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed