{"_id":"5d2e18748ebc3e6cfb0873c9","slug":"daughters-face-trouble-freshly-shamli-news-mrt433527176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत का डट कर करे सामना, रखे हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत का डट कर करे सामना, रखे हौसला
विज्ञापन
कैराना आर्य कन्या इन्टर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला अपराजिता अभियान के दोरान छात्राओ को जानकारी ?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां मुसीबतों का हौसले के साथ सामना करें
कैराना। अमर उजाला के अपराजिता अभियान और पुलिस प्रशासन के बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कस्बे के आर्य कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं का मुसीबत में भी हौसले के साथ सामना करने के टिप्स दिए।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रामभवन ने छात्राओं से कहा कि अगर कहीं भी कोई गलत दिखे तो हौसला बनाए रखें। मुसीबत के समय में डटकर सामना करें। किसी भी छोटी घटना से अपने परिजनों को अवगत कराएं। महिला दरोगा अंजू सिंह ने छात्राओं को 1090, 181 व 100 टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी। छेड़खानी होने पर अपने परिवार, टीचर और पुलिस को बताएं। किसी मुसीबत में हेयर पिन, डंडा लाठी, मिर्ची पाउडर को अपना हथियार बनाएं । आत्मरक्षा में किसी को दी गई चोट अपराध की श्रेणी में नहीं आती। लड़कियों को कोई परेशान करता हो तो उनकी सुरक्षा का सभी का कर्तव्य बनता है। महिला हेड कांस्टेबल तरेश शर्मा ने छात्राओं को लगन व मेहनत से पढ़ाई करने व अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग से शोभा ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने व हौसला बनाने को कहा।
मम्मी को जरूर बताएं -प्रियंका
181 महिला हेल्पलाइन की शुगमकर्ता प्रियंका शर्मा ने कहा कि 181 पर काल करके कोई भी छात्रा किसी भी समय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। अगर रास्ते या पडोस में कोई छेड़खानी करता है तो अपनी मम्मी को सबसे पहले बताएं।
विज्ञापन
मन से मजबूत बनाने का अभियान है : भंवर सिंह
यातायात प्रभारी एसआई भंवर सिंह ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता और पुलिस जागरूकता अभियान बेटियों को मन से मजबूत बनाने का अभियान है। बालिकाओं के छेड़खानी, गुड टच, बैड टच, कन्या सुमंगला योजना, टोल फ्री नम्बर व पावर एन्जेल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।
साहस बनाए रखें -दीपाली गर्ग
प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग ने बालिकाओं को 181, 1090, 1098 व 100 टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि किसी भी विषम परिस्थितियों में साहस नही खोना चाहिए और सशक्त बनकर उसका मुकाबला करें।
शिक्षिका ने आपबीती सुना बढ़ाया मनोबल :
कालेज की टीचर मनीषा ने एक घटना सुनाईं, जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक महिला कंपार्टमेंट में आ जाते है। तीन युवतियों ने युवकों को कश्मीरी गेट स्टेशन पर जबरदस्ती नीचे उतार लिया। युवक विरोध करने लगे तो युवतियों ने मोबाइल से उनकी वीडियो बनानी शुरू की. जिसके बाद युवक वहां से डर कर निकल गए ।
छात्राएं बोली कार्यक्रम से बढ़ता है हौसला
कक्षा 11 की छात्रा नाजनीन ने बताया कि पहली बार ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ा है। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के बारे में रोज अखबार में पढ़ती थी, लेकिन आज शामिल होकर खुशी हो रही है।
कक्षा 9 की संध्या ने कहा कि वो रोज स्कूल में आती हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका डर खत्म हुआ है। एक नई हिम्मत सी मिली है।
कक्षा 10 की संगीता ने बताया कि अमर उजाला और पुलिस प्रशासन द्वारा छात्राओं को निडर बनाने का अभियान बहुत ही अच्छा है। वो इस कार्यक्रम से उसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
कक्षा 9 की सोनम ने कहा कि इस कार्यक्रम से उसे सीखने को बहुत कुछ मिला है। वो पहली बार ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुई है। कार्यक्रम से उसके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है।
कक्षा 11 की रवीना ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें पुलिस के 181, 1090, 1098 और 100 टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी मिली है। पहले इनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था।

कैराना आर्य कन्या इन्टर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला अपराजिता अभियान के कार्यक्रम शपथ पत्र दिखाती- फोटो : SHAMLI