फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Daughters are busy in taking aim accurately, will show their strength at state level and for Team India

Shamli News: सटीक निशाने लगाने में जुटीं बेटियां, राज्य स्तर और टीम इंडिया के लिए दिखाएंगी दम

Tue, 19 Aug 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters are busy in taking aim accurately, will show their strength at state level and for Team India
एकेडमी में तैयारी करती शूटर बेटियां। ​खिलाड़ी - फोटो : mathura
- यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जयपुर में और टीम इंडिया के लिए भोपाल में होगा ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जनपद की बेटियां सभी खेलों में मेहनत व लगन से आगे बढ़ रही हैं। कई बेटियां नेशनल स्तर तक सटीक निशाने लगाकर जनपद का नाम रोशन कर चुकी हैं। बेटियां अब अगले माह होने वाली चैंपियनशिप के लिए तैयारी में जुटी हुईं हैं। अब वह जयपुर में होने वाली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और भोपाल में टीम इंडिया के लिए होने वाली ट्रायल में निशाने लगाएंगी।



जनपद के गांव कासोपुर की मीनाक्षी पूनिया ने बताया कि अभी तक वह नेशनल स्तर तक प्रतिभाग कर मेडल जीत चुकी हैं। उसका लक्ष्य टीम इंडिया में खेलकर भारत व जनपद का नाम रोशन करने का है। शामली की निशानेबाज खुशी ने बताया कि वह भी नेशनल स्तर तक खेल चुकी हैं, उसके पिता का सपना है कि वह एक दिन अच्छी शूटर बनकर जनपद का नाम रोशन करें। उनके सपने के लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। हाल में वह 30 अगस्त से सात सितंबर तक जयपुर में होने वाली यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं एक सितंबर से 12 सितंबर तक भोपाल में टीम इंडिया के लिए ट्रायल का आयोजन होना है। इसमें भी वह प्रतिभाग कर दम दिखाते हुए चयनित होकर जनपद व परिजनों का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रियांंशी निर्वाल रेलपार, गीता जैन, आंचल मोहल्ला दयानंदनगर की यूपी स्टेट की तैयारी में जुटी हुई हैं। शूटर बेटियों का कहना है कि एक दिन वह भारत के लिए खेलकर जनपद का नाम रोशन करेंगी। वह सुबह-शाम प्रशिक्षण में जुटी हुई है, वह जनपद के लिए मेडल जरूर लाएंगी। कोच मुकेश ने बताया कि कई बेटियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, जिनका मेडल आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed