{"_id":"622264f3aa29ca6c660c4490","slug":"data-sought-for-the-duty-of-room-inspectors-shamli-news-mrt579268956","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए मांगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए मांगा डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए मांगा डाटा
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए कॉलेजों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। डाटा उपलब्ध होने पर जिले में शिक्षकों की संख्या का पता चलने के बाद जो कमी रहेगी, उसे बेसिक शिक्षा विभाग को डिमांड भेजकर पूरा किया जा सकेगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन मार्च माह के अंत या अप्रैल के शुरू में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की संभावना के चलते शिक्षा विभाग में तैयारी चल रही है। जिले में परीक्षा के लिए 39 केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। अब परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए कालेजों में नियुक्त शिक्षकों का डाटा, नाम, विषय, मोबाइल नंबर आदि जानकारी मांगी गई है। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालय है। डाटा उपलब्ध होने पर इस बात का पता चल सकेगा कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कितने शिक्षक और किन विषय से संबंधित है। इसके बाद जो कमी होगी, उसे बेसिक शिक्षा विभाग से पूरी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कालेजों से शिक्षकों का डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेसिंग में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों को लेकर भी चर्चा हुई है।
।