फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dashlakshan festival from today, Jain temple adorned

दशलक्षण पर्व आज से, जैन मंदिर व जिनालय सजे

Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dashlakshan festival from today, Jain temple adorned
शामली दक्ष लक्ष्ण पर्व पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा जैन मन्दिर - फोटो : SHAMLI
दशलक्षण पर्व आज से, जैन मंदिर सजे
विज्ञापन

शामली। रविवार से शुरू होने वाले दशलक्षण पर्व के मद्देनजर शहर के अलग-अलग स्थानों में आदिनाथ, महावीर और पार्श्वनाथ जिनालयों को सजाया गया है। शनिवार रात जैन मंदिर और जिनालय रंगीन रोशनी से नहा उठे। दशलक्षण पर्व पर मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और घरों में ही ऑनलाइन कार्यक्रम किए जाएंगे।

दशलक्षण पर्व में जैन समाज की महिलाएं और पुरुष पूरे दिन व्रत रखते हैं। सुबह-शाम जैन मंदिरों-जिनालयों में विधान का पाठ और विभिन्न कार्यक्रम होते हैं। इस साल कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते जैन मंदिरों- जिनालयों के कपाट दशलक्षण पर्व के दौरान बंद रहेंगे। सकल जैन समाज के श्रद्धालु महिला-पुरुष अपने घरों में ऑनलाइन विधान का पाठ करेंगे। जैन समाज के मोहित जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व के मद्देनजर जैन मोहल्ला में भगवान पार्श्वनाथ जिनालय, रेलवे रोड स्थित महावीर जिनालय, आदिनाथ जिनालय व महावीर मार्ग आदि को बिजली की रोशनी से सजा दिया गया है। एक सितंबर को दशलक्षण पर्व संपन्न होंगे।
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व में होंगे ये कार्यक्रम
प्रथम दिन --- कौन बनेगा धर्मात्मा-
दूसरे दिन- करो यात्रा तीर्थ क्षेत्र की
तीसरे दिन-- मेरी पहेली का जवाब दो
चौथा दिन-- मेरे आराध्य गुरुदेव
पांचवां दिन-- जैनधर्म के सिद्धांत
छठा दिन-- धर्ममय कलाकृति
सातवें दिन-- ढूंढो और मिलाओ
आठवें दिन-- चलें देव-शास्त्र गुरु की शरण
नौवें दिन - आओ सीखें जैन गणित--
दसवें दिन- शब्द का जीवन में महत्व-

शामली दक्ष लक्ष्ण पर्व पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा जैन  मन्दिर

शामली दक्ष लक्ष्ण पर्व पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा जैन मन्दिर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed