{"_id":"5c966ecbbdec2214216ccb0f","slug":"damaake-ke-saath-fate-tyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ फटे टायरों से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ फटे टायरों से सहमे लोग
Sat, 23 Mar 2019 11:07 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को हाईवे पर गांव अहमदगढ़ में ट्रक की चपेट में आने पर वृद्ध किसान की मौत पर हुए बवाल के दौरान दो घंटे से अधिक समय तक हाईवे जाम रहने से वाहनों की दूर-दूर तक लाइन लगी रही। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। आग के दौरान ट्रक के टायर धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे लोग सहमे रहे। गनीमत रही कि आग ट्रक के डीजल टैंक तक नहीं पहुंची थी, उससे पहले ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था, वरना एक और बड़ा हादसा हो सकता था।
पहले भी दुर्घटनाओं में जा है चुकी जान
झिंझाना। हाईवे पर करनाल से शामली की तरफ जाने वाली सड़क में बने गहरे गड्ढ़ों के कारण चालक अपने वाहनों को विपरीत दिशा से चलाते हैं। हाईवे पर शामली से लेकर बिडौली तक लगभग 70 कट बनाए गए हैं, इसके चलते दुर्घटनाएं होती रहती हैं। करीब दो माह पहले भी दो दुर्घटनाओं में एक महिला और पुरुष की मौत हुई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने कट को बंद कराने की मांग अधिकारियों से की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण लक्ष्मीचंद पूर्व सैनिक ,जितेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह, सुरेश प्रधान, सुरेंद्र्र सिंह आदि ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग को लिखित में शिकायत भेजकर हाईवे पर जगह जगह बने अवैध कट को बंद कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीएम कैराना अमितपाल शर्मा ने बताया की एक सप्ताह में हाईवे पर बने अवैध कट बंद कराने के साथ ही विपरीत दिशा पर चलने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।