{"_id":"61803a0816a89727b51da574","slug":"cyber-cell-got-back-rs-50649-shamli-news-mrt5632881159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल ने 50649 रुपये कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल ने 50649 रुपये कराए वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। साइबर सेल ने सेना के जवान के बैक खाते से धोखे से डेबिट किए गए 50649 रुपये वापस कराए।
साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार निवासी गांव इस्सोपुरटील थाना कांधला ने सूचना दी थी कि वह आईटीबीपी में लेह लद्दाख में तैनात है। 23 अक्तूबर को वह अपने गांव छुट्टी लेकर आया था। 27 अक्तूबर को उसने ऑनलाइन खरीदी की थी। उसने जिस चीज का आर्डर किया था, उसे कंपनी ने नहीं भेजा। इसके बाद उसने गूगल से उक्त कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और उस पर कॉल की। कॉलर ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए उसका कार्ड नंबर फ्लिप कराया। इसके बाद उसके बैंक के खाते से 50649 रुपये डेबिट कर ली गई। डेबिट होने का मेसेज उसके मोबाइल पर पहुंचने पर उसे जानकारी हुई। रविवार रात करीब नौ बजे साइबर सेल प्रभारी को इसकी सूचना दी। साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना के जवान से धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजक्शन को आईडेंटीफाई करने के लिए जरूरी सूचना लेते हुए बैंक ट्रांजक्शन में ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। जवान के बैक खाता से डेबिट हुई पूरी धनराशि 50649 रुपये उसके बैंक खाते में रिफंड कराई।
----
स्टेटस पर तमंचे के साथ फोटो लगाने वाला किशोर हिरासत में
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के स्टेटस पर तमंचे के साथ फोटो लगाने वाले अपचारी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्टेटस पर तमंचे के साथ किशोर का फोटो लगा हुआ है। यह फोटो वायरल होने से पहले ही उसकी जांच कर पहचान की गई। इसके बाद किशोर को बनत के निकट चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।