फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cultural,Srimad Bhagwat katha

गुरु का दर्जा गोविंद के समान : साक्षी गोपाल दास

Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural,Srimad Bhagwat katha
शामली टंकी रोड पर भागवत कथा करते स्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास जी माहाराज - फोटो : SHAMLI
शामली। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह और भगवान जगन्नाथ रथ महोत्सव बुधवार को शुरू हो गया। कुरुक्षेत्र इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास महाराज ने कहा कि गुरु का दर्जा गोविंद के समान है। गुरु ही गोविंद का मार्ग दिखाते सकते हैं। गुरु के बिना जीव का जीवन अधूरा है, जीव के जीवन का गुरु के माध्यम से उद्धार हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को टंकी रोड स्थित राजारानी विवाह मंडप में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह और श्रीभगवान जगन्नाथ रथ महोत्सव के पहले दिन साक्षी गोपालदास महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण विश्व के योग गुरु है। उनकी शरण में जाने से जीव का उद्धार हो सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत के माध्यम से श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को ज्ञान का संदेश दिया था। मानव जीवन में गुरु का महत्व को समझाते हुए कहा कि यह संसार भौतिक वादी है। भौतिकवाद से जीव अध्यात्मिक के माध्यम में मुक्ति मिल सकती है। मनुष्य को अच्छे गुरु की आवश्यकता है। अच्छा गुरु अगर मिल जाए तो जीव का जीवन सफल हो जाएगा। महाराज ने कहा कि गुरु के माध्यम से ही मनुुष्य रूपी नौका को पार लगा सकती है। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, घनश्याम दास गर्ग, प्रमोद ऐरन, राजीव गोयल, राकेश गोयल, रविंद्र मित्तल, अनीता, रामरतन संगल, अरविंद शर्मा, इस्कार प्रचार समिति शामली के चेयरमैन विनय बंसल, सह चेयरमैन नवीन कुमार संगल, अध्यक्ष राधाशरण दास, महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज वर्मा, पवन गोयल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed