{"_id":"5d408b4a8ebc3e6ccf654482","slug":"cultural-shiv-arti-shamli-news-mrt435869043","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, --मंत्री- विधायक -अफसर रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, --मंत्री- विधायक -अफसर रहे मौजूद
विज्ञापन
शामली शिवचौक पर आरती करते गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल व एसपी अन्यगण
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव महाआरती में उमड़ा जन सैलाब
शामली। शिवरात्रि पर शहर के शिवचौक पर शाम को महाआरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिव महाआरती में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने हरिद्वार कांवड़ यात्रा में प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा अटूट आस्था का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर आम नागरिकों को बधाई दी।
मंगलवार को शहर के शिवचौक पर भगवान आशुतोष की आरती समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसपी अजय कुमार पांडे, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी राजेश श्रीवास्तव आदि लोगों का शिव चौक समिति की ओर से पटका पहना कर स्वागत किया गया। शिवचौक के पंडित संजय शास्त्री ने विधि विधान से सभी यजमानों को भगवान आशुतोष की महाआरती कराई। इस मौके पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है। आरती के दौरान शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद संगल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश घनश्याम दास गर्ग, अतुल बंसल, अनिल गोयल, अरुण बंसल, अनुज बंसल, सुनील निर्वाल, दिनेश जैन, एसडीएम सदर सुुुुरजीत सिंह, सीओ सिटी विनय गौतम समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। आरती में जन सैलाब उमड़ पड़ा। उधर, कैराना रोड शिव मदिर गुलजारी वाला में शाम के समय महंत शैलेंद्र गिरि महाराज के सानिध्य में महाआरती का आयोजन किया गया।
मार्ग परिवर्तित किया
शामली। शिवचौक पर भगवान आशुतोष की महाआरती के लिए जिला प्रशासन ने शाम पांच बजे बाद शहर में आने वाले वाहनों को गुरुद्वारे से रेलपार बाईपास से, बुढ़ाना रोड फाटक से होकर अजंता चौक पर निकाला गया। शहर में हनुमान रोड, वर्मा मार्किट के पास बैरियर लगाकर हनुमानधाम से अस्पताल से लेकर बुढ़ाना तिराहे से वाहनों को निकाला गया। रूट डायवर्जन करने में थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राठौर और यातायात निरीक्षक भंवर सिंह व कोतवाली पुलिस लगी रही।