फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CT scan facility will soon be available in district hospital

जिला अस्पताल में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
CT scan facility will soon be available in district hospital
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद अब सीटी स्कैन यूनिट के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से अगले महीने जनवरी तक प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन यूनिट लगाई जानी है। मरीजों को नि:शुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी और उन्हें प्राइवेट में महंगी जांच नहीं करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले महीने से पीपीपी माडल के तहत डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई है। यूनिट में लगी तीन मशीनों पर गुर्दे के मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अब सीटी स्कैन यूनिट के लिए तैयारी शुरू की है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट भी पीपीपी मॉडल के तहत लगाई जानी है। शासन ने अस्पताल में जगह की उपलब्धता की जानकारी मांगी थी। इसके लिए 1600 वर्ग फीट जगह की जरूरत है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 930 वर्ग फीट का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि शासन स्तर पर बात हो चुकी है। इतनी जगह में भी यूनिट चालू हो जाएगी। शासन को सीटी स्कैन यूनिट का प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर अगले महीने जनवरी तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद शासन स्तर से ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और पीपीपी मॉडल पर किसी एजेंसी से अनुबंध होगा। इसके बाद कंपनी की तरफ से सीटी स्कैन यूनिट को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed