फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crushing worship in wool and thanabhaan today, meet on evening

ऊन और थानाभवन में पेराई पूजन आज, शाम से मिलें चालू

Sun, 01 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crushing worship in wool and thanabhaan today, meet on evening
ऊन और थानाभवन में पेराई पूजन आज, शाम से मिलें चालू
विज्ञापन

शामली। जिले की ऊन और थानाभवन चीनी मिल में रविवार से गन्ना पेराई सत्र शुरू होगा। कोरोना के चलते पेराई सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम सादगी से होगा।
थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि मिल परिसर में शनिवार को 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। दोपहर 12 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना होगी। दो बजे गन्ना यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। शाम के समय चीनी मिल चालू होजाएगी। छह हजार क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। एक लाख से ज्यादा इंडेंट जारी किया जा चुका है। कोरोना को देखते हुए पेराई पूजा के दौरान मिल में गन्ना लाने वाले किसान और अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि ऊन मिल में सुबह दस बजे पेराई पूजा होगी और अपराह्न तीन बजे मिल को चालू किया जाएगा। एक लाख 20 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी हो चुका है। दस हजार क्विंटल खरीदा जा चुका है। दोनों चीनी मिलों में रविवार को किसान अथवा खरीद केंद्रो से गन्ना आएगा।
विज्ञापन

- शामली मिल ने 17 करोड़ रुपये का भुगतान भेजा
शामली। अपर दोआब चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि 26 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक नौ दिन का 17 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान शामली गन्ना सहकारी समिति को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शामली मिल का गन्ना पेराई पूजन पांच नवंबर को होगा। एक नवंबर को गन्ने का दूसरा इंडेंट समिति को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed