फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CRPF jawan murdered and body thrown in river in Shamli, was missing from several days

shamli News: पांच दिन से लापता CRPF के जवान का शव यमुना नदी में मिला, एक माह की छुट्टी पर घर आया था सिद्धार्थ

Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM IST
सार

शामली के कैराना में छुट्टी पर अपने घर बनत आए सीआरपीएफ के जवान का शव नदी में मिला। जवान पांच दिन से लापता चल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
CRPF jawan murdered and body thrown in river in Shamli, was missing from several days
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में सीआरपीएफ जवान की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। जवान पांच दिन से लापता चल रहा था। बताया गया कि जवान सिद्धार्थ एक माह की छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार को उसका शव नदी में तैरता मिला।

विज्ञापन


मृतक की जेब में मिले आईकार्ड  से उसकी पहचान हो सकी। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह के पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे यमुना नदी में एक युवक का शव मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को यमुना से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक के पास से मिले आई कार्ड से मृतक की पहचान सिद्धार्थ चौधरी निवासी गांव बनत थाना आदर्श मंडी के रूप में हुई। मृतक सीआरपीएफ का जवान था। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना में थाना आदर्श मंडी से संपर्क किया तो पता चला एक दिन पहले मृतक के भाई मोहित ने थाने पर गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मृतक जवान आंध्र प्रदेश में सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था तथा छुट्टियों में घर पर आया हुआ था। मृतक जवान नवंबर को घर से शामली सामान खरीदने आया था जिससे बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।

वहीं सूचना पर एडिशनल एसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed