फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of pilgrims in temples

सावन के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव का जयघोष-------

Wed, 17 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crowd of pilgrims in temples
शामली गुलजारी वाला मन्दिर में जलाभिषेक करते श्रद्वांलू - फोटो : SHAMLI
शामली। सावन के पहले दिन जिले भर के शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना और शिवज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरो में हर हर महादेव- ओम नमशिवाय, बोल बम- बम का जयघोष गूंज उठे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह पांच बजे से सावन मास शुरु होते ही पहले दिन शहर के शिव चौक, श्री हनुमान धाम, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार बाइपास शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिवमंदिर, गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर, रेलवे रोड श्रीसत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिव मूर्ति, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला मुुुरारी वाला कुआं वाला शिवालय, बनखंडी वाला शिवमंदिर, मोहल्ला रेशमी कटरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, करमू खेड़ी बिजलीघर- औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर आदि मंदिरों में भगवान आशुतोष की विशेष- पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर मृत्युजंय पाठ, हर- हर महादेव, ओमनम: शिवाय, बोल बोल बम के जयघोष से गूंज उठे।
विज्ञापन

सावन में पड़ने वाले सोमवार और शिवरात्रि
--22 जुलाई प्रथम सोमवार
-- 29 जुलाई दूसरा सोमवार
--- 30 जुलाई शिवरात्रि मंगलवार
---5 अगस्त तीसरा सोमवार
---12 अगस्त चौथा सोमवार
--- 15 अगस्त सावन माह समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed