फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of devotees gathered in the huge Bhandara of Hanuman ji

हनुमान जी के विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the huge Bhandara of Hanuman ji
शामली हनुमान धाम पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पहुंची डीएम, सीडीओ व एडीएम - फोटो : SHAMLI
शामली। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को सिद्ध पीठ हनुमान धाम हनुमान टिल्ला पर श्रद्धालुओं की ओर पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हलवा- पूरी सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में जिलास्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को खाना परोसकर जनसेवा की ओर कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को शहर के हनुमान टिल्ला, श्री हनुमानधाम में सुबह 8 बजे सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने परिवार संग हनुमान जी की विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना पंडितों की मौजूदगी में कर्राई। इस मौके पर हनुमान जी को अंग वस्त्र भेंट किया। शाम को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी और उनके परिवार की ओर से श्री हनुमान बजरंग बली को प्रसाद अर्पित करने के बाद कन्याओं को भोजन कराया। बाद में विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके में डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को खाना परोसकर जनसेवा की। बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, श्री हनुमान मंदिर हनुमान धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, ऊन, शामली, कैराना कांधला, थानाभवन के बीडीओ मौजूद रहे। देर रात तक चले विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed