फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crossroads will be developed with PPP model, junction width will increase

पीपीपी मॉडल पर चौराहे होंगे विकसित, जंक्शन की चौड़ाई बढ़ेगी

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crossroads will be developed with PPP model, junction width will increase
पीपीपी मॉडल से चौराहे होंगे विकसित, जंक्शन की चौड़ाई बढ़ेगी
विज्ञापन

शामली। अमृत योजना के तहत सभी नगर पालिका परिषदों में नगरीय सुविधाओं और शहरों को सुंदर बनाने के लिए दो माह का विशेष अभियान 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इस 60 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में सफाई, दो अथवा चार लेन की सड़कों पर लेन पेंटिंग व जेब्रा क्रासिंग आदि की मार्किंग का कार्य कराया जाएगा।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में अमृत योजना के तहत सभी नगर पालिका परिषदों समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने कहा आवश्यकतानुसार जंक्शन को चौड़ा, फुटपाथ ठीक कराया जाएगा। अव्यवस्थित चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कराया जाएगा। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और एक्यूआई के मानक के अनुरूप रखने के लिए वैज्ञानिक तरीके से सड़क किनारे पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटीज के तहत जंक्शन सुधार के कार्य प्रगति पर है, उन्हें पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य स्थलों पर वर्टिकल गार्डेन भी लगाए जाएंगे। मुख्य स्थलों पर वॉल म्युरल्स तथा वॉल पेंटिग का कार्य विभिन्न थीम के आधार पर कराए जाने, मुख्य बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थलों पर दैनिक रूप में सफाई का कार्य कराए जाने के बाद कूड़े का उठान कराया जाएगा। बैठक में डीएम ने अभियान के लिए अधिकारियों को वर्क प्लान तैयान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एनएएचआई, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल निगम, अधिशासी अधिकारी कैराना, शामली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed