फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cross game for Hukum Singh

तुरुप के पत्ते से ‘हुकुम’ की काट

Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
cross game for Hukum Singh
सांसद हुकम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सियासी मुद्दा बने पलायन प्रकरण में समाजवादी पार्टी ने संतों से जांच करा एक तीर से दो निशाने साधे। एक तरफ भाजपा के हाथ बांध दिए, तो क्षेत्रीय सपा नेताओं के नाम  भी शामिल होने से पक्षपात के आरोपों से भी खुद का दामन बचाने का काम कर लिया। 
विज्ञापन


सपा सरकार के केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के कहने पर आचार्य प्रमोद कृष्णन, स्वामी चक्रपाणि, चिन्मयानंद स्वामी, देवेंद्रानंद महाराज और महाराज कल्याण देव का दल पलायन प्रकरण का सच जानने के लिए कैराना भेजा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संतों के जांच दल ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपी, जिसमें उन्होंने माना कि कैराना में गुंडागर्दी का माहौल है तथा खराब कानून व्यवस्था यहां की सबसे बड़ी समस्या है। वहीं, कहा गया कि पलायन के नाम पर दंगा कराने की साजिश हो रही है तथा दंगा तीन से चार महीने में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र में खराब कानून व्यवस्था के लिए गुंडों को राजनीतिक संरक्षण मिलना बताया गया। खास बात यह है कि उसके लिए भाजपा सांसद हुकुम सिंह के साथ ही सपा के  कैराना विधायक नाहिद हसन तथा सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को भी दोषी माना। इससे स्पष्ट हो गया है कि संतों ने ऐसी जांच रिपोर्ट बनाई, जिससे पलायन का मुद्दा उठाने वाली भाजपा को भी घेरा जा सके और सपा नेताओं के नाम शामिल करके विपक्ष को पलटवार करने का मौका भी न मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed