फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crore road is in bad shape, it is difficult to travel

करोड़ी मार्ग खस्ताहाल, सफर करना मुश्किल

Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crore road is in bad shape, it is difficult to travel
शामली में खस्ताहाल करोड़ी मार्ग। - फोटो : SHAMLI
करोड़ी मार्ग खस्ताहाल, सफर करना मुश्किल
विज्ञापन

शामली। बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला करोड़ी मार्ग इन दिनों खस्ता हालत में है। जगह-जगह से यह मार्ग टूटा हुआ है। कई जगह तो सड़क बिल्कुल खत्म हो गई है। ऐसे में इस मार्ग पर सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से करोड़ी के अलावा, महरमपुर दुल्हैंडा, सिलावर आदि गांवों के ग्रामीण गुजरते हैं।
मंडी और कलक्ट्रेट आने-जाने के लिए इसे बाईपास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सत्य नारायण इंटर कॉलेज भी इसी मार्ग पर है। रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी इस मार्ग से गुजरते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की वजह से इसकी हालत जर्जर हो गई है। प्रशासन को लोगों की परेशानी देखते हुए मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए। क्षेत्र के लोग कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग
इस मार्ग पर शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस करने के लिए कई प्रशिक्षणार्थी आते हैं। इन दिनों मार्ग काफी जर्जर हालत में है। जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए - गौरव मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से सत्य नारायण इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना गुजरते हैं। मार्ग की हालत काफी खराब हो चुकी है। बारिश में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। मार्ग की मरम्मत कराई जानी चाहिए - प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा
इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इस समय मार्ग काफी जर्जर हालत में है। प्रशासन से मार्ग के निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई - अरविंद कुमार

करोड़ी मार्ग की हालत कई माह से खराब है। मार्ग जगह-जगह टूटा होने की वजह से पूरा दिन यहां धूल उड़ती रहती है। जिसकी वजह से राहगीरों को मुश्किलें उठानी पड़ती हैं - सहंसरपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed