फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crops destroyed due to breaking of drain

पंजीठ में ओवरफ्लो होकर नाला टूटने से फसलें जलमग्न

Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crops destroyed due to breaking of drain
कैराना के पंजीठ नाला ओवरफ्लो होकर टूटने से फसलों में भरा नाले का गंदा पानी और बरसात का पानी - फोटो : SHAMLI
नाला टूटने से फसलें नष्ट
विज्ञापन

शामली, कैराना। बारिश से गांव पंजीठ में शनिवार को नाला ओवरफ्लो होकर टूट गया। जिसके चलते पानी फसलों में भर गया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
कैराना नगर का गंदा पानी बड़े कच्चे नाले के माध्यम से गांव पंजीठ से होकर मामौर झील में जाता है। बारिश के चलते सुबह करीब आठ बजे गांव पंजीठ के निकट नाला ओवरफ्लो होकर टूट गया। इसके बाद नाले का पानी किसान पुष्कर की 25 बीघा ईख की फसल, 6 बीघा चरी व अमरूद के बाग में भर गया। किसान पाल्लेराम की 9 बीघा गोभी तथा अकबर की तीन बीघा उड़द की फसल जलमग्न हो गई।

किसान पुष्कर सैनी और राजू ने बताया कि करीब 30 साल से मामौर झील में जाने वाला नाला ओवरफ्लो होकर बार-बार टूट जाता है। जिससे उनकी फसलें डूबकर नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से शिकायत की परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने प्रशासन से नाले को पक्का कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed