फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crooked CCTV captured in camera, still the police hands down

सीसीटीवी कैमरे में कैद अपराधियों तक नहीं पहुंच रही खाकी

Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crooked CCTV captured in camera, still the police hands down
शामली सीसीटीवी में आया अरोपी का फोटो - फोटो : SHAMLI
शामली। जनपद में होने वाली वारदातों में शामिल बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी खुले घूम रहे हैं। पुलिस फुटेज मिलने के बाद भी बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान तक नहीं करने में सफल नहीं हो पा रही है। जनपद में हुई कई घटनाओं में पुलिस की उदासीनता की पोल खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने दुकानों और घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि अगर कोई वारदात होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिल सके। पुलिस भी वारदात होने पर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती है, लेकिन जनपद में हुई कई घटनाओं में पुलिस कैमरों की मदद मिलने के बाद भी बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

केस एक
शहर के वर्मा मार्केट में 12 जुलाई को दुकान के बाहर से बाइक चोरी हुई। बाइक चोरी करने वाले दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से कैद हो गए। दुकान पर काम करने वाले पीड़ित विकास ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई, लेकिन पुलिस बदमाशों की पहचान तक नहीं कर पाई। इसी मार्केट से इसी स्थान से चार दिन पहले आठ जुलाई को एक और बाइक चोरी हुई थी। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
कस्बा झिंझाना के निकट ऊन रोड पर 11 जुलाई को विद्युत निगम के एसडीओ नाजिम अहमद पर कार सवार लोगों ने डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों ने डंडे बरसाकर एसडीओ की कार और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मार्ग पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी कैमरे में हमले में इस्तेमाल की गई कार कैद हो गई, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस कार का नंबर और उसके मालिक का अभी तक पता नहीं कर सकी और न ही हमला करने वालों का कुछ पता चल पाया है।
केस तीन
कस्बा कांधला में रेलवे रोड पर राजेश कुमार की रेडीमेड की दुकान में करीब डेढ़ साल पहले नकदी और सामान समेत लाखों की चोरी हुई थी। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे, लेकिन पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं कर सकी। घटना का खुलासा न होने पर व्यापारी कई बार पुलिस अधिकारियों से मिलकर रोष जता चुके है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
केस चार
कस्बा थानाभवन में शुगर मिल के गनमैन शिवकुमार पर बृहस्पतिवार रात में हमला कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने से गनमैन गंभीर घायल हो गए। हमला करने वाला बदमाश मिल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन पुलिस हमला करने वाले बदमाश की पहचान तक नहीं करा सकी। इसी तरह के अन्य कई मामले है, जिनमें बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैैद होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बदमाशों को गिरफ्तार कर खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जो मामले बाकी है, उनमें भी संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
-राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed