फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Criminal history of claimants will be investigated

दावेदारों का आपराधिक इतिहास खंगाला जाएगा

Fri, 02 Apr 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Criminal history of claimants will be investigated
कैराना। पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली प्रभारी ने सभी उपनिरीक्षकों व हलका इंचार्जों की बैठक में पंचायत चुनाव के दावेदारों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कोतवाली पर सभी उपनिरीक्षकों व हलका इंचार्जों के साथ बैठक में कहा कि पंचायत चुनाव में कौन-कौन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति चुनाव के लिए दावेदारी कर रहा है। कौन अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ा रहा है, इसका विवरण जुटाने को कहा। यदि कोई अपराधी जेल में है और उसके परिवार से कोई चुनाव लड़ रहा है तो उसका विवरण भी जुटाने को कहा। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची बनाने, समस्त लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने, गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पैसा व शराब बांटने पर होगी कड़ी कार्रवाई
कैराना। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोतवाली परिसर में प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत पद के दावेदारों व उनके समर्थकों की बैठक में चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में हुई बैठक में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को पैसे व शराब न बांटे। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट जैसी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed