{"_id":"58a5f3bc4f1c1b941ad84001","slug":"yuvak-ki-chain-looti","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से चेन लूटी, लोग बने तमाशबीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से चेन लूटी, लोग बने तमाशबीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार में एक युवक को पीटते हुए उससे सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
नगर के मोहल्ला बुढ़ाना रोड़ निवासी अंकित बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बाइक से दुकान पर आ रहा था। जैसे ही वह हनुमान धाम और पालिका मार्केट के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए चार युवकों ने जानबूझकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अंकित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवक को पीटा और उसके गले से सोने की चेन लूट ली।
भीड़ के बीच बदमाश युवक को पीटते रहे और चेन छीनकर फरार हो गए। लेकिन लोग तमाशबीन ही बने रहे। बदमाशों के फरार होने के बाद अंकित ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित और कुछ व्यापारी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।