फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young people's orchards on the roadways bus on the highway

हाइवे पर रोडवेज बस में युवकों का तांडव

Wed, 11 Jul 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young people's orchards on the roadways bus on the highway
कोतवाली में परिचालक से पूछताछ करती पुलिस और जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शामली। मेरठ-करनाल हाइवे पर बस रुकवाकर कई युवकों ने जमकर तांडव मचाया। चालक-परिचालक को पीटा और 14 हजार रुपये भी लूट लिए। बस में सवार यात्रियों को बीच में न पड़ने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी फरार हो गए। उधर, सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मेरठ डिपो की बस मंगलवार की दोपहर शामली से चली थी। मेरठ-करनाल हाइवे पर सिंभालका से आगे इसमें सवार चार युवकों ने बस को रुकवा लिया। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार छह अन्य युवकों ने भी अपने वाहन बस के आगे लगा दिए और अंदर घुस गए। सभी ने परिचालक हर्ष कुमार और चालक विकास को पीटना शुरू कर दिया। बस से उतार कर दोनों को सड़क पर गिराकर पीटा। सवारियों ने विरोध किया तो उनको धमकाकर चुप कर दिया। इसके बाद विरोध बढ़ता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि परिचालक के पास से 14 हजार रुपये लूट लिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद चालक बस को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। उधर, दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति ने कोतवाली में पहुंचकर बताया कि सोमवार को बस में सवार उसके पुत्र के साथ चालक और परिचालक ने मारपीट की थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच की। चालक और परिचालक ने एक दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने पुलिस टीम के साथ हमलावरों के गांव बुटराड़ी में दबिश दी और मुख्य आरोपी सहित कई युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आए। मामले में कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहम गए बस में सवार यात्री जिस कदर हाइवे पर सरेआम बस रुकवाकर चालक और परिचालक पर हमला किया गया, यात्री भी सहम गए। हमलावरों की संख्या अधिक होने तथा उनके आक्रामक रूप को देखते हुए यात्री भी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बाद में कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed