फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women's assassination by entering the house

घर में घुसकर महिला की हत्या

Fri, 08 Dec 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 08 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women's assassination by entering the house
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना के गांव अकबरपुर सुन्हेटी में शुक्रवार शाम चार बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी शौकीन का मकान गांव के किनारे है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे शौकीन की पत्नी समीना (28) घर में खाना बना रही थी। शौकीन व बसेड़ा निवासी एक रिश्तेदार भी घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाश वहां पहुंचे तथा शौकीन के घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शौकीन की पत्नी समीना ने बदमाशों को देखकर घर का गेट बंद करने लगी। इस बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली समीना के सीने में गोली लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समीना की मौत के बाद हत्यारे अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, सूचना पर सीओ कैराना राजेश तिवारी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन


दो पक्षों में चले लाठी-डंड़े 
कैराना। शुक्रवार शाम गांव पावटी कला में बच्चों के विवाद पर रवि व बबलू पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के रवि, अनुज व उनकी मां तथा दूसरे पक्ष के बबलू व नीटू घायल हो गये। बाद में दोनों पक्षो ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार घायल 
कैराना। थाना कांधला क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी सतपाल किसी काम से कैराना आया हुआ था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात वह अपने गांव लौट रहा था। जब यह बुच्चाखेड़ी के पास पहुंचा. तो सामने से आ रही बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सतपाल गंभीर रूप घायल हो गया। घायल राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसको रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed