फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women noose was hanging on

फंदे पर लटकी मिली महिला

Thu, 26 Nov 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Thu, 26 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women noose was hanging on
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि बच्चा नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या की है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बूंटा निवासी मुजम्मिल की शादी करीब दस साल पूर्व थानाभवन के गांव मसावी निवासी शबाना (30) के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह शबाना का शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटका मिला। विवाहिता की मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस दौरान किसी ने शबाना के मायके वालों को भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शबाना के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि शबाना की शादी को दस साल हो चुके थे, लेकिन उसे कोई औलाद नहीं हुई थी। इसी के चलते ससुराली वाले आए दिन उसे ताने देते रहते थे और मारपीट करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों ने शबाना को फांसी लगाकर मार दिया। इसके अलावा मृतका के मायके वालों से दो लाख रुपये की मांग भी की जा रही थी।  मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतका के भाई दिलशाद ने पति समेत तीन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गढ़ीपुख्ता एसओ अमरदीप लाल ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed